Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तड़के घर में घुसकर महिलाओं पर हमला, पुलिस ने दर्ज किया केस

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 11/06/2026 04:16:16 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 11/06/2026 04:16:16 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव में दबंगो के हौसले बुलंद हैं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के कोहड़िया गांव में दबंगो के हौसले बुलंद हैं। 11 जून 2026 की सुबह तड़के 4:30 से 5 बजे के बीच कूट रचित साज़िश के तहत घर में घुसकर दो महिलाओं पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। कोहड़िया गांव निवासी कुसुम सिंह पत्नी स्व. बुद्धिसागर सिंह और आरती सिंह पत्नी प्रवीण कुमार सिंह ने थानाध्यक्ष शंकरगढ़ को दी तहरीर में बताया कि वे घर में सो रही थीं। इसी दौरान रिंकू सिंह पुत्र शिवराम सिंह, उपेन्द्र सिंह पुत्र रिंकू सिंह और नारायण सिंह पुत्र भारत सिंह घर में घुस आए और बिना कुछ कहे-सुने हमला कर दिया। शोर-गुल होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। किसी तरह जान बचाकर बची महिलाओं ने शंकरगढ़ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ितों के मुताबिक हमला पूर्व नियोजित साज़िश के तहत किया गया था। शंकरगढ़ पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्राथमिक उपचार के बाद पीड़ितों को सीएससी शंकरगढ़ भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।