-
☰
उत्तराखंड: कैलाश मानसरोवर यात्रा दल को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तराखंड: टनकपुर के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। इस दल में 49 श्रद्धालु शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री धामी ने श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और बाबा कैलाशपति से उनकी सुरक्षित, मंगलमय एवं सफल यात्रा की प्रार्थना की। उन्होंने सभी यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए यात्रा की सफलता की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आस्था, अध्यात्म और सनातन संस्कृति की यह पावन यात्रा श्रद्धालुओं के लिए अधिक सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यात्रा मार्ग पर कनेक्टिविटी के सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को लगातार मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता, आत्मीयता और बेहतर व्यवस्थाओं का श्रेष्ठ अनुभव प्राप्त हो। कैलाश मानसरोवर यात्रा को केवल आस्था का मार्ग ही नहीं, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास का माध्यम भी बताया गया है। इस यात्रा से स्थानीय पर्यटन, रोजगार, स्वरोजगार, होमस्टे, हस्तशिल्प एवं व्यापार को नई गति मिलने की उम्मीद है, जिससे सीमांत क्षेत्र आत्मनिर्भरता और समृद्धि की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा