-
☰
उत्तराखंड: कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारियों को लेकर पुलिस की समन्वय बैठक, ट्रैफिक प्लान पर हुई चर्चा
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तराखंड: हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस द्वारा आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली भगवानपुर एवं श्यामपुर क्षेत्र में सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ पुन: समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु थाना श्यामपुर एवं भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार पुलिस एवं उत्तर प्रदेश के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक के साथ ही कावड़ मेला यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया।
विस्तार
उत्तराखंड: हरिद्वार उत्तराखंड पुलिस द्वारा आगामी कांवड यात्रा के दृष्टिगत कोतवाली भगवानपुर एवं श्यामपुर क्षेत्र में सीमावर्ती जनपदों के पुलिस अधिकारियों के साथ पुन: समन्वय बैठक आयोजित की गई, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार के निर्देशन में आगामी कांवड़ मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित संचालन हेतु थाना श्यामपुर एवं भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत हरिद्वार पुलिस एवं उत्तर प्रदेश के मध्य अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक के साथ ही कावड़ मेला यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। इसी दौरान हैवी वाहनों की आवाजाही का समय निर्धारण एवं प्रभावी ट्रैफिक डायवर्जन प्लान पर विस्तृत चर्चा की गई। समन्वय बैठक में कांवड़ यात्रियों के लिए पेयजल, चिकित्सा, यातायात एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर भी विशेष जोर दिया गया,तथा कांवड़ यात्रा मार्ग एवं प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट्स का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया गया। जिसमें भगवानपुर, गागलहेड़ी, फतेहपुर एवं बिहारीगढ़ बिजनौर पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ संयुक्त रूप से कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया गया। हरिद्वार पुलिस का संकल्प है कि कांवड़ यात्रा सुरक्षित, सुगम, सफल एंव निर्विघ्न संपन्न हो।
हरियाणा: समाधान शिविर में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
गुजरात: महिला पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
गुजरात: हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में केस हुआ दर्ज
राजस्थान: अग्रवाल महिला समिति का पौधारोपण कार्यक्रम, नेहरू पार्क में किया वृक्षारोपण
राजस्थान: पत्रकार संघ जिलाध्यक्ष का जन्मदिन, पत्रकारों के लिए 5 लाख बीमा की घोषणा