-
☰
राजस्थान: कलेक्टर टीना डाबी का टोडारायसिंह में औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को टोडारायसिंह में उपखंड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
विस्तार
राजस्थान: जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मंगलवार को टोडारायसिंह में उपखंड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए। एसडीएम कार्यालय में समीक्षा बैठक के दौरान एसडीएम अमित चौधरी एवं तहसीलदार राहुल पारीक को निर्देशित करते हुए कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई और संपर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। आमजन के कार्य संवेदनशीलता के साथ प्राथमिकता से किए जाएं और चल रहे कार्यों को व्यवस्थित रूप से पूर्ण किया जाए। निरीक्षण के बाद अभिभाषक संघ टोडारायसिंह की ओर से कलेक्टर का स्वागत किया गया। संघ अध्यक्ष राकेश गांगवाल, प्रवक्ता रामप्रसाद धायल, राजेश मीणा, पारस जैन, सद्दाम हुसैन सहित अन्य अधिवक्ताओं ने टोडारायसिंह के ऐतिहासिक स्थलों का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर कलेक्टर ने कहा कि वे शीघ्र ही पुनः टोडारायसिंह आकर यहां के ऐतिहासिक स्थलों का अवलोकन करेंगी।
हरियाणा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, पांचवां हुआ आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित