-
☰
राजस्थान: मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतक के परिजनों को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: पीपलू जिला कलेक्टर ने ग्राम सौंदीफल निवासी मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया है।
विस्तार
राजस्थान: पीपलू जिला कलेक्टर ने ग्राम सौंदीफल निवासी मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया है। तहसीलदार कैलाश मीणा ने बताया कि ग्राम सौंदीफल निवासी मृतक विकास बैरवा पुत्र धर्मराज उर्फ धर्मचंद बैरवा की 10 अगस्त 2025 को तालाब में डूबने के कारण मौत हो गई थी। मृतक के आश्रित परिजनों को जिला कलेक्टर टीना डाबी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष से₹100000 की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर लाभान्वित किया है। तहसीलदार ने मृतक की मां चतरु देवी पत्नी धर्मराज उर्फ धर्मचंद बैरवा को एक लाख रुपए का आर्थिक सहायता का चेक सौंपा है।
हरियाणा: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हुई करोड़ों की साइबर ठगी, पांचवां हुआ आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: घर में चोरी का हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी समेत चोरी का माल हुआ बरामद
मध्य प्रदेश: रीवा लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ हुए गिरफ्तार
राजस्थान: MISS & MRS India 2026 क्राउन शो में अकबर खान किया गया सम्मानित