Contact for Advertisement 9919916171


Bihar Crime News: एकतरफा प्यार में आशिक़ ने नाबालिग को जलाया जिंदा, आरोपी गिरफ्तार 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

बिहार,यशोदा   Published by: , Date: 24/01/2026 05:07:40 pm Share:
  • बिहार,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 24/01/2026 05:07:40 pm
Share:

संक्षेप

बिहार: पटना में एक बेहद शर्मनाक और रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है।

विस्तार

बिहार: पटना में एक बेहद शर्मनाक और रूह कंपाने वाली घटना सामने आई है। वार्ड पार्षद के बेटे ने एक नाबालिग लड़की को एकतरफा प्यार के कारण जिंदा जला दिया। यह घटना समाज और प्रशासन के लिए गंभीर चेतावनी की तरह है और युवाओं में बढ़ते हिंसक मानसिकता की ओर ध्यान खींचती है। दरअसल ने घटना 17 जनवरी 2026 की है। ये घटना गोपालपुर थाना क्षेत्र के बेरिया गांव की है। 10वीं कक्षा की मासूम छात्रा अपनी नानी के घर रहती थी। मासूम वहीं से पढ़ाई कर रही थी। 17 जनवरी की सुबह वो अपनी नानी के घर से लौट कर अपने किराए के माकन में जा रही थी। तभी रास्ते उसको आरोपी आदित्य ने रोक लिया। 22 वर्षीय साल का आदित्य मासूम को रोज रास्ते में परेशान करता था। वो आए दिन उसका रास्ता रोकता और उसको परेशान करता था। 17 जनवरी को उसने पीपल के पेड़ के पास लड़की को घेर लिया और बात करने की जिद करने लगा।

उसने जब इनकार किया तो आरोपी ने पहले उसे धमकाया और फिर कथित तौर पर एक फोटो दिखाकर उसे वायरल करने की बात कही। इतना ही नहीं, उसने पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की धमकी भी दी। दोनों के बिच बहस शुरू हो गई, बहस के दौरान आरोपी को इतना गुस्सा आया की उसने लड़की के ऊपर पेट्रोल डाल  दिया और माचिस जलाकर उस पर फेंक दी, जिसके कुछ ही मिनटों में मासूम पर आग लग गई और उसकी चिखें निकलने लगी। मासूम 150 फीट तक सड़क पर दौड़ती रही। कुछ ही देर में वो निचे गिर गई। आस-पास मौजूद लोगों ने बड़ी मुश्किल से उसकी आग बुझाई और उसको अस्पातल लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान मासूम ने 22 जनवरी 2026 को दम तोड़ दिया।

 

पुलिस को जब इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिस ने वहां मौजूद लोगों से पूछताछ शुरू की जहां लोगों का कहना है की आरोपी ने पहले बच्ची पर  पेट्रोल डाला ,फिर डराने के लिए एक माचिस की तीली फेंकी, जिसके बाद तीसरी तीली उसने सीधा मासूम के शरीर पर फेंक दी, जिसके कुछ ही देर बाद मासूम बेहोश होकर गिर गई। इस घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी की तलाश लगी थी। हालांकि आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया है। इस घटना को लेकर अभी जांच की जा रही है।