Contact for Advertisement 9919916171


Karnataka Crime News: अंडरगारमेंट्स चोरी कर पहनता था आरोपी, 23 साल का युवक गिरफ्तार

- Photo by : SOCIAL MEDIA

कर्नाटक,यशोदा   Published by: , Date: 21/01/2026 12:00:37 pm Share:
  • कर्नाटक,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 21/01/2026 12:00:37 pm
Share:

संक्षेप

कर्नाटक: शहर में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरानी में डाल दिया है।

विस्तार

कर्नाटक: शहर में एक अजीबोगरीब और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पुलिस बल्कि आम लोगों को भी हैरानी में डाल दिया है। मामला एक ऐसे युवक से जुड़ा है, जो महिलाओं के अंडरवियर चोरी करता था और फिर उन्हें पहनकर अपनी तस्वीरें खींचता था, जब पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली, तो वहां से ऐसी-ऐसी चीजें बरामद हुईं, जिन्हें देखकर अधिकारी भी कुछ देर के लिए सन्न रह गए। दरअसल ये मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की बताई जा रही है। यहां 23 साल के अमल हेब्बागोडी के विद्या नगर इलाके का रहने वाला है। अमल अक्सर उन घरों की रेकी करता था, जहां महिलाएं अपने कपड़ो को बाहर बालकनी या छत पर सुखाती थी। आरोपी मौका मिलते ही वहा से अंडरगारमेंट्स चोरी कर लेता था। स्थानीय महिलाएं इस घटना से काफी परेशान होने लगी। महिलाओं का कहना था की आखिर कौन इस तरह की चोरी करता है। इस घटना का खुलासा बुधवार को ‘होयसला पुलिस पेट्रोल टीम’ ने किया। पुलिस को इलाके में किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिली थी।

 

पुलिस ने इस मामले पर अपनी जांच तेज की। आरोपी अमल को पकड़ा गया और जब उसका मोबाइल चेक किया, तो अधिकारियों के होश उड़ गए। आरोपी के फोन में चोरी किए गए कपड़ों को पहनकर खींची गई कई तस्वीरें और वीडियो मिली। पुलिस ने जब आरोपी के कमरे की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में चोरी किए गए महिलाओं के अंडरगारमेंट्स मिले। पुलिस का मानना है कि आरोपी किसी मानसिक विकृति का शिकार हो सकता है, जो न केवल कपड़े चुराता था बल्कि उन्हें पहनकर तस्वीरें भी लेता था। फ़िलहाल इस मामले को लेकर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।