Contact for Advertisement 9919916171


Karnataka Murder News: बच्चे न होने की वजह से पति ने करी पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

- Photo by : SOCIAL MEDIA

कर्नाटक ,यशोदा   Published by: , Date: 23/01/2026 02:18:51 pm Share:
  • कर्नाटक ,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 23/01/2026 02:18:51 pm
Share:

संक्षेप

कर्नाटक: बेलगावी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में खौफ और शोक का माहौल बना दिया है।

विस्तार

कर्नाटक: बेलगावी से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में खौफ और शोक का माहौल बना दिया है। मामला उस समय सामने आया जब एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी और दावा किया कि उसकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। आगे की जांच में सच सामने आया कि पति ने बच्चा न होने के कारण पत्नी को गला घोंटकर मार डाला। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। ये मामला बेलगावी जिले के बैलहोंगल तालुक के नेगिनहाल गांव का है, राजेश्वरी और फकीरप्पा गिलक्कनवर की शादी को कई साल हो गए थे। शादी के इतने साल भी दोनों के बच्चे नहीं हो पा रहे थे, जिसके चलते दोनों काफी परेशान थे। दोनों के बिच इसी बात को लेकर कई बार लड़ाई-झगड़े होते थे। कुछ दिन पहले भी दोनों के बिच इसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बिच का विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया की फकीरप्पा गिलक्कनवर ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी राजेश्वरी का गला दबाकर हत्या कर दी।

 

हत्या करने के बाद आरोपी पति ने सबको ये बताया की उसकी पत्नी की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। उसने अपने रिश्तेदारों को भी यही बताया, जब परिजन वहां पहुंचे तो उनको बेटी की अचनाक मौत होने पर शक हुआ। राजेश्वरी के गले पर निशान देखकर उसके माता-पिता का शक बढ़ गया। माता-पिता ने तुरंत इसकी खबर पुलिस को दी। पुलिस जब मौके से वहां पहुंची और और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया तो चौकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने तुरंत हत्यारे फकीरप्पा गिलक्कनवर को हिरासत में लिया। पूछताछ में फकीरप्पा ने हत्या करने की बात कबूल कर ली है। पुलिस ने फकीरप्पा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, राजेश्वरी का शव उसके परिवार को सौंप दिया गया।