Contact for Advertisement 9919916171


Rajasthan Murder News: चाकू मारकर देवर ने करी भाभी की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

- Photo by : social media

राजस्थान,यशोदा   Published by: , Date: 23/01/2026 01:27:18 pm Share:
  • राजस्थान,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 23/01/2026 01:27:18 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: जयपुर के शास्त्री नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है।

विस्तार

राजस्थान: जयपुर के शास्त्री नगर से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है। शादी से इनकार करने पर एक युवक ने अपनी भाभी की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। यह घटना न केवल परिवार के लिए बल्कि समाज के लिए भी चिंता का विषय है। इस घटना में दो छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे परिवार में शोक की लहर फैल गई है। दरअसल ये मामला जयपुर के प्रेम कॉलोनी का बताया जा रहा है, जहां पूनम अपने परिवार के साथ रहती थी। एक साल पहले पूनम के पति लक्की की बीमारी के दौरान मौत हो गई। पति की मौत के बाद पूनम अपने दोनों बच्चों को विराट (13) और हिमांशु (8) को अकेले पाल रही थी। पूनम घरों में खाना बना कर उनकी जरूरतें पूरी करती थी। वो सुबह आठ बजे काम पर जाती, करीब 11:30 बजे लौटती और फिर शाम 6:30 बजे काम पर जाकर 7:30 बजे तक वापस आती थी। गुरुवार की शाम को भी महिला अपने काम से घर वापस आ रही थी। रास्ते में पूनम को रिश्ते में लगने वाला देवर अनिल मिल गया। अनिल ने पूनम पर लगातार चाकू से वार किया। उसने तब तक चाकू मारना बंद नहीं किया, जब तक पूनम की जान नहीं निकल गई।
 

घटना के बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आस-पास के लोग आनन-फानन में पूनम को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन ज्यादा खून निकल जाने के कारण   इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस ने उसके शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने जब महिला के घरवालों से इस मामले को लेकर पूछताछ की तो पूनम की बहन और उसकी जेठानी का कहना है की अनिल काफी समय से पूनम पर शादी का दबाव बना रहा था। पूनम इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थी, जिसके बाद आरोपी उसको लगातार उसको परेशान करने लगा। आरोपी ने पहले भी पूनम पर जानलेवा हमला किया था लेकिन वह बाल-बाल बच गई थीं। पूनम के दोनों बच्चों को अभी तक मां की मृत्यु की जानकारी नहीं दी गई है। इस घटना के बाद से परिवार को गहरा सदमा लगा है। हालांकि इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।