Contact for Advertisement 9919916171


 Karnataka Murder News: युवक ने माता‑पिता और बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तार

- Photo by : social media

कर्नाटक ,यशोदा   Published by: , Date: 31/01/2026 01:19:15 pm Share:
  • कर्नाटक ,यशोदा
  • Published by: ,
  • Date:
  • 31/01/2026 01:19:15 pm
Share:

संक्षेप

कर्नाटक: विजयनगर से एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपने ही माता‑पिता और बहन की निर्मम हत्या के बाद उनके शव को घर के अंदर ही दफना दिया।

विस्तार

कर्नाटक: विजयनगर से एक भयावह और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक ने अपने ही माता‑पिता और बहन की निर्मम हत्या के बाद उनके शव को घर के अंदर ही दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। अक्षय कुमार अपने परिवार के साथ चित्रदुर्ग जिले के होसादुर्गा तालुक के डोड्डाकिट्टाडाहल्ली गांव का रहने वाला है। अक्षय के पिता अपने परिवार का गुजारा टायर रिट्रेडिंग का काम करके निकालते थे। कुछ समय पहले अक्षय को पता चला की उसकी बहन का किसी लड़के के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है, जिसके बाद उसने इसका विरोध किया।

 

उसके माता-पिता ने अक्षय को समझाने की बहुत कोशिश की। उसने ताऊ में आकर अपने माता-पिता और अपनी बहन की हत्या करदी। उसने इस घटना को  27 जनवरी को अंजाम दिया। घटना के बाद उसने घर के ही आंगन में ही तीनों के शव को दफना दिया। किसी को उस पर शक न हो इसके लिए उसने तिलक नगर पुलिस स्टेशन में अपने माता-पिता और बहन की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद लगातार कारवाही के चलते उसने अपना गुनहा कुबूल कर लिया। इस मामले को लेकर विजयनगर की SP जाह्नवी और कुडलिगी DSP मल्लेश मौके पर पहुंचे और शुरुआती जांच की।

 

आरोपी को कुडलिगी लाया जा रहा है ताकि उस सटीक जगह का पता लगाया जा सके जहां शवों को दफनाया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच की तो तीनों के शव को बरामद कर लिया गया है। तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस की तरफ से कोई बयान सामने नहीं आया है। स्थानीय समाज और पड़ोसी इस घटना से गहरा सदमा महसूस कर रहे हैं। वारदात की भयावहता देखकर कई लोग अपने घरों की सुरक्षा और परिवार में तनाव को लेकर चिंतित दिखाई दिए।