-
☰
Odisha Murder News: अंधविश्वास में बेटे ने करी मां की हत्या, आरोपी मौके से फरार
- Photo by : social media
संक्षेप
ओडिशा: मयूरभंज जिले से अंधविश्वास की भयावह घटना सामने आई है।
विस्तार
ओडिशा: मयूरभंज जिले से अंधविश्वास की भयावह घटना सामने आई है। स्थानीय पुलिस ने एक बेटे को गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही मां की हत्या कर दी। मृतका मां अपने घर में अपने बेटे के साथ रह रही थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से अपनी मां पर यह शक करता था कि वह परिवार के लिए “अशुभ” कार्य कर रही है और बुरी शक्ति का प्रभाव डाल रही है। आइये आपको बताते है की आखिर पूरा मामला क्या है। दरअसल ये घटना मयूरभंज जिले के कलराफुलिया गांव की है, जहां 35 साल के तपन बारिक अपने परिवार के साथ रहता था। तपन को शक था की उसकी माँ जादू-टोना करती हैं। उसको ये इसलिए लगता था क्युकी उसकी पत्नी का बार-बार गर्भपात हो जाता था। इस बात को लेकर परिवार में कई बार लड़ाई-झगड़े होते थे। माँ और बेटे के बिच इस बात को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसकी पत्नी कुछ समय पहले घर छोड़कर मायके चली गई थी। इसी बात को लेकर बुधवार की सुबह भी माँ और बेटे के बिच लड़ाई हुई, जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी बेटे ने अपनी का गला धारदार हथियार से काट दिया और मौके से फरार हो गया। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पैर वहां पहुंची और महिला के शव को कब्जे में ले लिया, जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पुलिस ने जब गांव वालों से इसकी जानकारी ली तो उनका कहना था की आरोपी तपन का व्यवहार कुछ समय से ठीक नहीं था। वह अक्सर अपनी परेशानियों और दुर्भाग्य के लिए मां पर आरोप लगाता रहता था। फ़िलहाल पुलिस इस मामले को लेकर जांच में लगी है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से फरार है।
Minor Rape Case: 14 साल की मासूम बच्ची के साथ पिता ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Up Murder News: पति-पत्नी ने मिलकर प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, 20 फीट नीचे फेंका शव
Chalaan Case Delhi: मोबाइल लिंक पर क्लिक, 4 लाख का झटका – ऑनलाइन ठगी का नया खेल खुलासा
Tughalkabad Murder News: किराए के कमरे में युवक की धारदार हथियार से हुई हत्या, जांच में जुटी पुलिस
Karnataka Murder News: युवक ने माता‑पिता और बहन की हत्या कर घर में दफनाया शव, आरोपी गिरफ्तार