-
☰
बिहार: नौतन में सुरक्षा के बीच निकला भव्य महावीरी जुलूस, युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
- Photo by : social media
विस्तार
बिहार: प्रखंड क्षेत्र में बुधवार को महावीरी अखाड़े का भव्य जुलूस पूरे उत्साह और उमंग के साथ निकाला गया। जुलूस को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगातार गश्त करते हुए जुलूस के मार्गों पर निगरानी बनाए रखी। बलुआ, खापटोला, खैरा टोला समेत प्रखंड क्षेत्र के दर्जनों गांवों से महावीरी अखाड़े के जुलूस निकाले गए। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों और युवाओं ने हिस्सा लिया। अखाड़ों में युवाओं ने लाठी-डंडे समेत विभिन्न पारंपरिक करतब प्रस्तुत किए। युवाओं के हैरतअंगेज प्रदर्शन को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जुटी रही। करतब देखकर दर्शकों ने तालियां बजाकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। जुलूस के दौरान पुलिस प्रशासन की सक्रियता के चलते क्षेत्र में माहौल शांतिपूर्ण बना रहा। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने पूरे जुलूस मार्ग पर लगातार निगरानी रखी और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मुस्तैद रहे। वहीं, हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मुखिया ममिता देवी और काशीलाल प्रसाद की ओर से मेले में श्रद्धालुओं एवं जुलूस में शामिल लोगों के लिए शीतल जल और गुड़ की व्यवस्था की गई। गर्मी के बीच इस व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिली। देर शाम तक प्रखंड क्षेत्र में महावीरी अखाड़े को लेकर उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन