-
☰
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
- Photo by : social media
विस्तार
झारखण्ड: छतरपुर राजधानी रांची स्थित श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान (SKIPA) परिसर में झारखंड के नगर निकायों के निर्वाचित अध्यक्षों एवं उपाध्यक्षों के लिए आयोजित AMRUT 2.0 के दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में नगर निकायों के प्रभावी संचालन, शहरी विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और जनप्रतिनिधियों की भूमिका से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में शामिल छतरपुर नगर निकाय के अध्यक्ष ने इसे महज सरकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं, बल्कि नगर विकास को बेहतर ढंग से समझने, नई योजनाओं की जानकारी हासिल करने और अन्य नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों के अनुभवों से सीखने का महत्वपूर्ण अवसर बताया। अंतिम दिन अधिकारियों और विशेषज्ञों ने शहरी विकास, सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नगर निकायों की जिम्मेदारियों तथा विकास कार्यों में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर जानकारी साझा की। प्रशिक्षण के बाद सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के दौरान झारखंड के विभिन्न नगर पंचायतों एवं नगर निकायों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों से अनुभवों का आदान-प्रदान हुआ। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों की समस्याओं, विकास कार्यों और चुनौतियों को साझा किया। विभिन्न निकायों में किए जा रहे बेहतर कार्यों और सफल प्रयोगों पर भी चर्चा हुई।छतरपुर नगर अध्यक्ष ने कहा कि नगर निकायों के विकास को गति देने के लिए एक-दूसरे के अनुभवों से सीखना और बेहतर योजनाओं को साझा करना जरूरी है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से लगातार संवाद बनाए रखने और नगर निकायों की सामूहिक समस्याओं को सरकार के समक्ष रखने की दिशा में पहल करने का आग्रह किया। उन्होंने SKIPA में प्रशिक्षण प्राप्त करने को गौरव और प्रेरणा का क्षण बताते हुए कहा कि दो दिनों के प्रशिक्षण से उन्हें नई ऊर्जा और जिम्मेदारी का एहसास हुआ है। प्रशिक्षण में मिली जानकारी को केवल प्रमाण-पत्र तक सीमित न रखकर उसे धरातल पर उतारना ही इसका वास्तविक उद्देश्य है। छतरपुर लौटते हुए नगर अध्यक्ष ने कहा कि प्रशिक्षण में मिली जानकारी, अधिकारियों के मार्गदर्शन और अन्य नगर निकायों के अनुभवों का उपयोग छतरपुर के विकास में किया जाएगा। जनता के विश्वास को विकास, पारदर्शिता और जनसेवा के माध्यम से मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पद केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है और प्रशिक्षण केवल जानकारी प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि उस जानकारी को धरातल पर उतारने का संकल्प है।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन