-
☰
हरियाणा: सोरखी पुलिस ने चोरी का किया खुलासा, दो आरोपी हुए गिरफ्तार, चोरी का पूरा सामान हुआ बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: हांसी बास थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में प्लॉट की बैठक का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले को पुलिस चौकी सोरखी की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सुलझा लिया है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया पूरा सामान और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार, 18 अगस्त को गांव गढ़ी निवासी सुरेंद्र ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर उसके प्लॉट की बैठक का ताला तोड़कर इन्वर्टर, पानी की मोटर, ड्रिल मशीन और तार का बंडल चोरी कर ले गए। शिकायत मिलने के बाद मुख्य सिपाही संदीप के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने अहम सुराग जुटाते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान राहुल पुत्र राज कुमार, निवासी जगदीश कॉलोनी, हाल राम सिंह कॉलोनी हांसी और चांद पुत्र अनिल, निवासी राम सिंह कॉलोनी हांसी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया इन्वर्टर, पानी की मोटर, ड्रिल मशीन और तार का बंडल बरामद किया। इसके साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी पुलिस ने कब्जे में ले ली। शिकायतकर्ता ने बरामद सामान की पहचान कर ली है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन