Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 100 बेड अस्पताल का किया औचक निरीक्षण

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 20/08/2026 10:32:10 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 20/08/2026 10:32:10 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: धामपुर नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने धामपुर विधानसभा क्षेत्र स्थित 100 बेड अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में मरीजों को मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने अस्पताल की ओपीडी, भर्ती सुविधा, प्रसव कक्ष, दवाइयों के रिकॉर्ड, एक्स-रे मशीन, प्रयोगशाला, ऑपरेशन थिएटर और रोगी वार्ड सहित विभिन्न विभागों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रॉमा सेंटर की व्यवस्थाओं में सुधार के लिए भी अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के रिकॉर्ड और उपस्थिति रजिस्टर की जांच की गई। इस दौरान कई कर्मचारी मौके पर अनुपस्थित पाए गए, जबकि कुछ कर्मचारियों की उपस्थिति रजिस्टर में दर्ज थी। इस पर सांसद ने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था में सुधार के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सांसद ने अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत की। उन्होंने मरीजों से दवाइयों की उपलब्धता, उपचार, स्वास्थ्य सुविधाओं और अस्पताल के कर्मचारियों के व्यवहार के बारे में जानकारी ली। चंद्रशेखर आजाद ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि भविष्य में निरीक्षण के दौरान यदि लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 


Featured News