Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Kaushik Tiwari , Date: 20/08/2026 10:46:52 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Kaushik Tiwari ,
  • Date:
  • 20/08/2026 10:46:52 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अयोध्या पूराकलंदर थाना क्षेत्र में रायबरेली मार्ग पर नऊवा कुआं के पास देर रात गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार गिट्टी लदे ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में उपनिरीक्षक आकाश यादव की मौत हो गई, जबकि कांस्टेबल प्रदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान पुलिसकर्मियों की कार ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही साथी पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने 28 वर्षीय उपनिरीक्षक आकाश यादव को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि आकाश यादव मूल रूप से जौनपुर जनपद के रहने वाले थे। वहीं, 27 वर्षीय कांस्टेबल प्रदीप कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने गिट्टी लदे ट्रेलर को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।