-
☰
उत्तर प्रदेश: जलभराव से निपटने के लिए नगर निगम ने कसी कमर, 24 घंटे निगरानी के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या और नागरिकों की सुरक्षा को देखते हुए नगर निगम सहारनपुर ने प्रभावी कदम उठाए हैं। नगरायुक्त शिपू गिरि ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों का लगातार निरीक्षण करने और जल निकासी की व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए हैं। नगरायुक्त ने बताया कि शहर के सभी प्रमुख नालों की सिल्ट सफाई और गाद निकासी का कार्य पूरा कर लिया गया है। जलभराव की आशंका वाले क्षेत्रों में पंप सक्रिय रखे गए हैं और 24 घंटे निगरानी की जा रही है। वार्ड स्तर पर आपातकालीन टीमें भी गठित की गई हैं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके। उन्होंने सभी जोनल अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जलभराव प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर स्थिति की समीक्षा करें और स्वयं मौके पर जाकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। राहत एवं प्रबंधन कार्यों के लिए संबंधित विभागों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। नगरायुक्त ने खुले मेनहोल और विद्युत पोल जैसे खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए हैं। स्वास्थ्य विभाग को वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए सतर्क रहने तथा 24 घंटे नियंत्रण कक्ष संचालित रखने को कहा गया है। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन दल को भी तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं। नगर निगम ने नागरिकों से किसी भी समस्या की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 8477008015, 8477008027, 8477008057 और 8477008058 पर देने की अपील की है। नगरायुक्त शिपू गिरि ने अभिभावकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि बारिश के दौरान तालाबों, नहरों, नदियों और जलभराव वाले क्षेत्रों में पानी का स्तर बढ़ जाता है। ऐसे में बच्चों को जलाशयों और जलभराव वाले स्थानों के पास जाने या खेलने की अनुमति न दें। उन्होंने बताया कि जन जागरूकता के लिए पार्षदों और आरडब्ल्यूए के साथ बैठकें कर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है। नगर निगम ने नागरिकों से प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।
उत्तर प्रदेश: जन्मदिन पर छात्राओं के बीच पहुंचे सोनभद्र DM, केक काटकर बांटी खुशियां
उत्तर प्रदेश: खराब सड़क को लेकर हाईवे पर उतरे स्कूली बच्चे, तीन घंटे जाम से मचा हड़कंप
झारखण्ड: प्रशिक्षण से संकल्प तक, छतरपुर के विकास की नई सोच के साथ लौटे नगर अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: गश्त के दौरान सड़क हादसे में दरोगा की हुई मौत, सिपाही गंभीर रूप से हुआ घायल
गुजरात: बोडेली नगरपालिका के कामकाज पर AAP ने उठाए सवाल, डिप्टी कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन