-
☰
बिहार: श्मशान-कब्रिस्तान संचालन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कटिहार के तत्वावधान में पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा मोक्ष धाम, शवदाह स्थल, श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान के संचालन एवं रख-रखाव को लेकर मनिहारी ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विस्तार
बिहार: जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कटिहार के तत्वावधान में पंचायत राज विभाग, बिहार सरकार द्वारा मोक्ष धाम, शवदाह स्थल, श्मशान घाट एवं कब्रिस्तान के संचालन एवं रख-रखाव को लेकर मनिहारी ब्लॉक सभागार में एक महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता सनत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मनिहारी द्वारा की गई। कार्यक्रम में सोनू कुमार गुप्ता, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी , मनिहारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रशिक्षण सत्र में मास्टर ट्रेनर सूरज कुमार एवं समीर कुमार द्वारा विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रखंड के सभी पंचायत सचिव—अविनाश कुमार, राजीव रंजन, राहुल कुमार, विनोद कुमार गोंड, कुमार राहुल सहित माननीय वार्ड सदस्यगण उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम में अमदाबाद एवं मनिहारी प्रखंड के जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सक्रिय सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई, जिसके पश्चात प्रशिक्षण की औपचारिक कार्यवाही आरंभ हुई। इस अवसर पर वक्ताओं ने सार्वजनिक अंत्येष्टि स्थलों के सुव्यवस्थित संचालन, स्वच्छता, नियमित रख-रखाव तथा सरकारी दिशा-निर्देशों के प्रभावी अनुपालन पर विशेष बल दिया। साथ ही पंचायत स्तर पर पारदर्शिता एवं सामूहिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी माननीय वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत प्रमाण-पत्र (Training Certificate) प्रदान किए गए, जिससे प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।