Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 2 नए पिंक बूथ शुरू, महिलाओं को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता

- Photo by :

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 25/03/2026 01:55:51 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 25/03/2026 01:55:51 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत गौर सिटी-2, नियर महागुन मायवुड्स सोसाइटी व चौकी क्षेत्र राइज चौक के अंतर्गत नियर इको विलेज 1 सोसाइटी  में स्थित नवनिर्मित 02 पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अंतर्गत कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर में महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत गौर सिटी-2, नियर महागुन मायवुड्स सोसाइटी व चौकी क्षेत्र राइज चौक के अंतर्गत नियर इको विलेज 1 सोसाइटी  में स्थित नवनिर्मित 02 पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। उ0प्र0 शासन की मंशा के अनुरूप महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा व जागरूकता हेतु चलाए जा रहे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 25.03.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से थाना बिसरख क्षेत्रांतर्गत गौर सिटी-2, नियर महागुन मायवुड्स सोसाइटी व चौकी क्षेत्र राइज चौक के अंतर्गत नियर इको विलेज 1 सोसाइटी  में स्थित नवनिर्मित 02 पुलिस पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के अन्तर्गत पूर्व से 27 पिंक बूथ संचालित थे तथा आज 02 नवनिर्मित पिंक बूथ को संचालित करते हुये कमिश्नरेट में कुल 29 पिंक बूथ संचालित किये जा चुके है, यह पिंक बूथ ऐसे स्थानों पर स्थापित किए गए हैं जहां महिलाओं की आवाजाही अधिक रहती है। पुलिस पिंक बूथ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को त्वरित पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। इन बूथों पर महिला पुलिसकर्मी ही तैनात रहेंगी, जिससे शिकायत लेकर आने वाली महिलाओं को अपनी समस्या बताने में किसी प्रकार की हिचक महसूस न हो। प्रत्येक थाने पर महिला शिकायतकर्ता/पीड़िता की सहायता हेतु महिला हेल्प डेस्क संचालित हैं, किंतु पुलिस पिंक बूथ विशेष रूप से महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु स्थापित किए गए हैं।

 

कार्यक्रम के दौरान पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा वहां उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को संबोधित करते हुए उन्हें निसंकोच होकर पुलिस पिंक बूथ में अपनी शिकायत प्रस्तुत करने हेतु प्रेरित किया गया। पिंक बूथ पर महिलाएं त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर अपनी समस्याओं का निस्तारण करवा सकती हैं। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह द्वारा वहां उपस्थित सभी बच्चों को अध्ययन सामग्री (बैग, किताबें, पानी की बोतल, टिफिन आदि) वितरित की गई। मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत महिला पुलिसकर्मियों द्वारा प्रतिदिन सभी थाना क्षेत्रों में भ्रमणशील रहते हुए विभिन्न सोसाइटी, स्कूल, कंपनियों, मेट्रो स्टेशन, बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर महिलाओं को आत्मसुरक्षा एवं साइबर सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया जा रहा है। महिला सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों की जानकारी प्रदान करने के साथ-साथ सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु शासन द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रम जैसे ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण), शुभ मंगल योजना, साइबर क्राइम एवं साइबर सुरक्षा की जानकारी दी जाती है। महिलाओं/छात्राओं को महिला हेल्पलाइन नंबर-1090, आपातकालीन सेवा-112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर-1098, वन स्टॉप सेंटर नंबर-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर-1076 एवं साइबर हेल्पलाइन नंबर-1930 के बारे में नियमित रूप से जानकारी प्रदान की जाती है। कार्यक्रम के दौरान अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय श्री अजय कुमार, डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी, प्रभारी डीसीपी महिला सुरक्षा श्रीमती अनुकृति शर्मा, एडीसीपी श्री आर. के. गौतम, एसीपी द्वितीय सेंट्रल नोएडा श्री पवन कुमार एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।