Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: 4.6 लाख पौधों से हरियाली बढ़ाने करी जा रही तैयारी

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 25/03/2026 04:20:41 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 25/03/2026 04:20:41 pm
Share:

संक्षेप

हरियाणा: हांसी  जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पौधारोपण की तैयारी की जा रही है।

विस्तार

हरियाणा: हांसी  जिले में हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण को सशक्त बनाने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा व्यापक स्तर पर पौधारोपण की तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में इस वर्ष जिले की तीन नर्सरियों में करीब 4 लाख 60 हजार पौधे तैयार किए जा रहे हैं, जिन्हें आगामी बरसाती मौसम में विभिन्न योजनाओं के तहत रोपित किया जाएगा। उपायुक्त राहुल नरवाल ने बुधवार को ये जानकारी देते हुए बताया कि जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिले की ग्राम पंचायतों को 90 हजार पौधे निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। इसके अलावा पौधगिरी योजना एवं फ्री प्लांट सप्लाई योजना के तहत स्कूलों, संस्थानों व आम नागरिकों को भी पौधे वितरित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आमजन को प्रत्येक आधार कार्ड पर 10 पौधे दिए जाएंगे, जिनमें फलदार, फूलदार, सजावटी और छायादार पौधे शामिल होंगे। नागरिक अपनी इच्छा अनुसार पौधों का चयन कर उन्हें रोपित कर सकते हैं, जिससे जिले में हरित क्षेत्र का विस्तार होगा।

रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर रमेश कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की प्राण वायु देवता योजना के तहत जिले में 75 वर्ष से अधिक आयु के 77 पेड़ों के संरक्षण हेतु प्रति पेड़ 3000 रुपये वार्षिक पेंशन दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत वन विभाग द्वारा ऐसे 6 और प्राचीन पेड़ों की पहचान की गई है, जिनकी आयु 75 वर्ष से अधिक होने की संभावना है। इनकी आयु का आकलन कमेटी द्वारा जल्द किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नारनौंद क्षेत्र में एक खेत में लगभग 95 वर्ष पुराने जामुन के पेड़ तथा सालाडेरी गौशाला में करीब 95 वर्ष की आयु के एक केम की पहचान की गई है, जिन्हें योजना के तहत पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। इस योजना में पीपल, बरगद, जामुन जैसे वृक्ष प्रमुख रूप से शामिल हैं। उपायुक्त ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार का ही नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।