-
☰
उत्तर प्रदेश: स्टंटबाज को किया गिरफ्तार, थार सीज कर पुलिस ने की सख्त कार्रवाई
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर केथाना सदर बाजार पुलिस द्वारा वायरल वीडियो मे सडकों पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा चार पहिया कार (थार) को किया सीज।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जनपद सहारनपुर केथाना सदर बाजार पुलिस द्वारा वायरल वीडियो मे सडकों पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने वाले अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार तथा चार पहिया कार (थार) को किया सीज। चप्पे-चप्पे पर है सहारनपुर पुलिस की नज़र सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा सोशल मीडिया पर वायरल थार स्टंट वीडियो का सहारनपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। थाना सदर बाजार पुलिस की त्वरित कार्यवाही, स्टंट करने वाला युवक गिरफ्तार। महिन्द्रा थार वाहन (UK07HC3232) मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज। सार्वजनिक स्थान पर खतरनाक स्टंट कर कानून-व्यवस्था भंग करने का प्रयास। अभियुक्त के विरुद्ध निरोधात्मक व विधिक कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया। सहारनरपुर पुलिस की सख्त चेतावनी स्टंट व रैस ड्राइविंग पर होगी कठोर कार्यवाही। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले व सडको पर लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाकर स्टंट करने वालो वाहन चालकों के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक सदर बाजार के कुशल नेतृत्व में *आज दिनांक 23.03.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान 01 स्टंटबाज/अभियुक्त समीर पुत्र मौ0 वसीम निवासी ग्राम मालाहेडी थाना बेहट जनपद सहारनपुर गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे से कुल 01 चार पहिया कार (थार) को धारा 207 एमवी एक्ट में सीज किया गया* । गिरफ्तारी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध *मु0अ0सं0 147/2026 धारा 281 बीएनएस पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही अमल मे लायी जा रही है।
उत्तर प्रदेश: 2 नए पिंक बूथ शुरू, महिलाओं को मिलेगी त्वरित पुलिस सहायता
राजस्थान: विदेशी महिला से की गई बदसलूकी, ऑटो चालक गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अभिषेक सिंह का भव्य स्वागत, उत्तर रेलवे में चयन पर गांव में उत्सव
राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 380 किलो डोडा चूरा जब्त, स्कॉर्पियो छोड़ आरोपी फरार
उत्तर प्रदेश: खिलाड़ियों का किया गया सम्मान, सीएम योगी ने नियुक्ति पत्र व अवॉर्ड किए प्रदान