Contact for Advertisement 9919916171


राजस्थान: ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत 380 किलो डोडा चूरा जब्त, स्कॉर्पियो छोड़ आरोपी फरार

- Photo by : social media

राजस्थान  Published by: Sarwar Mal Gadri , Date: 25/03/2026 12:32:07 pm Share:
  • राजस्थान
  • Published by: Sarwar Mal Gadri ,
  • Date:
  • 25/03/2026 12:32:07 pm
Share:

संक्षेप

राजस्थान: ये आपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्यवाई करते हुए 380 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा ज़ब्त किया गया।

विस्तार

राजस्थान: ये आपरेशन त्रिनेत्र के तहत बड़ी कार्यवाई करते हुए 380 किलोग्राम से अधिक अवैध डोडा चूरा ज़ब्त किया गया। यह कार्यवाई 24 मार्च 2026 की रात पर रामथली से शनिमहराज़ रॉड पर की पुलिस नाकाबंदी के दौरान एक स्कॉर्पियो के ड्राइवर ने बेरिकेट तोड़कर भागने का प्रयास किया। भागते समय कार ने एक निजी वाहन को टक्कर मार दी जिससे स्कॉर्पियो का टायर फट गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो चालक और उसका साथी वाहन को सड़क के किनारे छोड़कर अंधेरे का फ़ायदा उठाकर खेतों में फरार हो गए पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें 22 प्लास्टिक के कट्टो में 380.870 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा  बरामद हुआ पुलिस ने एन डी पी एस एक्ट के प्रावधानों के तहत डोडा चूरा बरामद कर लिया है इस संबंध में एन डी पी एस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जाच कपासन थानाधिकारी सुनील शर्मा को सौंपी गई है और अनुस्धान जारी है। यह कार्रवाई उदयपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र का हिस्सा हैं। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी अतिरिक पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह और वर्ताधिकारी वर्त कपासन हरजी लाल यादव के निर्देशन में परिशु आर पी एस मनीष शर्मा और उनकी टीम ने इस कार्रवाई में महत्पूर्ण भूमिका निभाई।