-
☰
छत्तीसगढ़: शत-प्रतिशत साक्षरता के लिए व्यापक अभियान हुआ शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में शैक्षिक नवाचार के तहत व्यापक साक्षरता अभियान प्रारंभ किया गया है।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में सूरजपुर जिले में शैक्षिक नवाचार के तहत व्यापक साक्षरता अभियान प्रारंभ किया गया है। अभियान का उद्देश्य ऐसे सभी महिला एवं पुरुषों को शिक्षित करना है जिनकी आयु 15 वर्ष से अधिक है और जो अब तक हस्ताक्षर के स्थान पर अंगूठा लगाते हैं या अक्षर ज्ञान से वंचित हैं। जिले में कलेक्टर जनदर्शन, अनुभाग स्तरीय जनदर्शन, जिला एवं विकासखंड कार्यालयों में आवेदन लेकर आने वाले नागरिकों, ग्राम पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत श्रमिकों, बैंकों में आने वाले खाताधारकों तथा शासकीय एवं अशासकीय संस्थानों में कार्यरत असाक्षर व्यक्तियों की पहचान की जाएगी। ऐसे सभी लोगों का नाम, पता एवं मोबाइल नंबर संकलित कर जिला एवं विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण को उपलब्ध कराया जाएगा। प्राधिकरण द्वारा संबंधित व्यक्तियों को उनके ही पारा, टोला और मोहल्ले में ‘उल्लास’ स्वयंसेवकों के माध्यम से पढ़ाया-लिखाया जाएगा, ताकि उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा जा सके। इसके पश्चात 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले ‘महा परीक्षा अभियान’ में उन्हें शामिल कराया जाएगा। जिला एवं विकासखंड स्तर के परियोजना अधिकारियों से संपर्क कर भी असाक्षर व्यक्तियों की जानकारी दी जा सकती है। प्रशासन का लक्ष्य है कि जिले में कोई भी व्यक्ति पढ़ाई-लिखाई और अक्षर ज्ञान से वंचित न रहे। कलेक्टर ने जिले के समस्त अधिकारी-कर्मचारियों, विभाग प्रमुखों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि जहां कहीं भी कोई असाक्षर व्यक्ति मिले, उसे इस पुनीत अभियान से जोड़ने में सहभागी बनें। सामूहिक प्रयास से ही सूरजपुर को शत-प्रतिशत साक्षर जिला बनाया जा सकता है।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित