-
☰
राजस्थान: 19 किलो डोडा पोस्त के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, क्रेटा किया गया जब्त
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से 19 किग्रा अवैध मादक पदार्थ बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा वाहन भी जब्त कि गई है।
विस्तार
राजस्थान: फलोदी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के विरूद्व कार्यवाही करते हुए एक हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से 19 किग्रा अवैध मादक पदार्थ बरामद करके आरोपी को गिरफ्तार किया है साथ ही आरोपी के द्वारा तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा वाहन भी जब्त कि गई है। आरोपी पर जिला फलौदी, बीकानेर, ब्यावर, जोधपुर में कुल 11 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्व है। फलोदी एस पी कुंदन कंवरिया ने बताया कि एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स चौकी जोधपुर ग्रामीण से प्राप्त आसूचना पर भंवराराम निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी फलोदी मय पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए कस्बा फलौदी के राजीव नगर कॉलोनी में आरोपी ओमप्रकाश पुत्र श्री गेम्परराम जाति बिश्नोई उम्र 46 साल नि. लक्ष्मण नगर हाल राजीव नगर कॉलोनी फलोदी केे अपने रहवासी मकान व उसकी क्रेटा वाहन से अवैध मादक पदार्थ 19 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर आरोपी ओमप्रकाश को गिरफतार किया जाकर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में प्रयुक्त क्रेटा वाहन को भी बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा पुलिस थाना फलौदी में दर्ज किया जाकर खरीद फरोख्त के सम्बध में अनुसंधान शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी औमप्रकाश पुलिस थाना भोजासर का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है जिनके खिलाफ जिला फलौदी, बीकानेर, ब्यावर, जोधपुर के विभिन्न पुलिस थानों में आबकारी, एनडीपीएस एक्ट, चोरी, जानलेवा हमला, राजकार्य में बाधा के 11 मामले दर्ज है।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित