Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: जलती कार में मिला शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 25/02/2026 04:17:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 25/02/2026 04:17:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत एक कार के बुरी तरह जले होने की सूचना प्राप्त हुई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: थाना गागलहेड़ी क्षेत्र के अंतर्गत एक कार के बुरी तरह जले होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,सहारनपुर ,पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकरी सदर मय पुलिस बल तथा फील्ड यूनिट (Forensic Team) के साथ तत्काल मौके पर पहुँचे। निरीक्षण के दौरान गाड़ी के भीतर एक शव भी बरामद हुआ है, जो पूरी तरह से जल चुका है। पुलिस द्वारा गाड़ी के विवरण के आधार पर उसके मालिक की पहचान कर ली है और मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।​ प्रकरण में पुलिस द्वारा शव को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवा दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी।