-
☰
छत्तीसगढ़: सम्पूर्णता अभियान 2.0 के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने की बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो द्वारा आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के चार प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने के उद्देश्य से सेक्टरवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में एस्पिरेशनल ब्लॉक फेलो द्वारा आकांक्षी विकासखंड प्रतापपुर में सम्पूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के चार प्रमुख संकेतकों में शत-प्रतिशत संतृप्ति प्राप्त करने के उद्देश्य से सेक्टरवार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक केंद्र में नियमित रूप से पोषण चौपाल का आयोजन किया जाए तथा बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग समयबद्ध एवं शत-प्रतिशत सुनिश्चित की जाये। इसके अतिरिक्त केंद्रों में कार्यात्मक शौचालय एवं स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कार्यकर्ताओं को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी हितग्राहियों की जानकारी पोषण ट्रैकर में शत-प्रतिशत दर्ज कराई जाए। गंभीर एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती कराया जाए। साथ ही गर्भवती महिलाओं का घर-घर सर्वे कर प्रथम तिमाही में एएनसी पंजीयन सुनिश्चित किया जाए तथा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना का लाभ दिलाया जाए। आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के संबंध में पर्यवेक्षकों के साथ भी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समस्त कार्यकर्ताओं को निर्धारित लक्ष्यों की शत-प्रतिशत पूर्ति हेतु गंभीरता एवं सक्रियता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित