-
☰
राजस्थान: बाल विवाह रोकथाम हेतु जागरूकता रथ यात्रा हुई शुरू
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: फलौदी देशभर में संचालित बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को फलौदी जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया।
विस्तार
राजस्थान: फलौदी देशभर में संचालित बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत बुधवार को फलौदी जिले में बाल विवाह की रोकथाम हेतु जन-जागरूकता रथ यात्रा का भव्य शुभारंभ किया गया। यह रथ यात्रा जिला प्रशासन फलौदी, महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा जस्ट राइट्स फ़ॉर चिल्ड्रन के सहयोग से ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई। जिला कलक्ट्रेट परिसर से रथ यात्रा को जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर श्वेता चौहान ने कहा कि बाल विवाह समाज की एक गंभीर कुप्रथा होने के साथ-साथ कानूनन अपराध भी है। बाल विवाह में शामिल सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक प्रावधान हैं। उन्होंने आमजन से अपील की कि न तो बाल विवाह कराएं और न ही किसी भी रूप में इसमें सहभागी बनें। साथ ही, बाल विवाह की सूचना तत्काल प्रशासन को देकर सामाजिक दायित्व का निर्वहन करें। बाल विवाह की रोकथाम के लिए समाज के हर वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। ग्रामीण एवं सामाजिक विकास संस्था के क्षेत्रीय समन्वयक किशन खुड़िवाल ने बताया कि बाल विवाह की सूचना चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, संस्थान की हेल्पलाइन 18001027222 अथवा पुलिस हेल्पलाइन 112 पर दी जा सकती है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। बाल विवाह मुक्ति रथ यात्रा जिले के समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर बाल विवाह के दुष्परिणामों, बच्चों के अधिकारों तथा कानून में निहित प्रावधानों की जानकारी देगी, जिससे आमजन में जागरूकता बढ़ेगी और बाल विवाह मुक्त समाज की दिशा में सशक्त कदम उठाया जा सकेगा। कार्यक्रम में ओमाराम मेघवाल, भागीरथ चौहान, बिदामी, मदनलाल, पेंपा राम मेघवाल सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: बजट को युवाओं का बजट बताते हुए शिक्षा, रोजगार और नवाचार पर जोर
राजस्थान: श्री कल्याण राय मंदिर में होलिका अष्टमी पर पारंपरिक होली महोत्सव का भव्य आगाज
उत्तर प्रदेश: नवविवाहिता अंकिता तिवारी का घर में फंदे से शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
हरियाणा: परीक्षा केंद्रों पर कड़े सुरक्षा प्रबंध, नकल और भीड़ पर पूर्ण प्रतिबंध
छत्तीसगढ़: “जी राम जी” योजना पर किसानों और ग्रामीणों के लिए चौपाल किया आयोजित