-
☰
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वर्षों पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा।
विस्तार
छत्तीसगढ़: जिला एवं सत्र न्यायालय कोरबा परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब वर्षों पुराना एक विशालकाय पीपल का पेड़ अचानक भरभराकर गिर पड़ा। घटना के समय परिसर में लोगों की आवाजाही जारी थी और पेड़ के नीचे कई वाहन खड़े थे, जो इसकी चपेट में आ गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पेड़ गिरते ही जोरदार आवाज हुई, जिसके बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। पेड़ के नीचे दबने से कई दोपहिया और चारपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं घटना में कई लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और पुलिस कर्मियों ने तत्काल राहत कार्य शुरू किया। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाते हुए पेड़ को हटाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। फिलहाल घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
मध्य प्रदेश: कॉलोनी में युवक की हुई संदिग्ध मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस
मध्य प्रदेश: बिना हेलमेट निकले तो समझो खतरा तय, सड़क पर उतरी पुलिस, लोगों को सिखाया सुरक्षा का सबक
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
मध्य प्रदेश: कुल्हाड़ी से हमला करने वाले आरोपी को 1 साल की सजा, कोर्ट ने सुनाया फैसला
उत्तर प्रदेश: आईजी ने किया पुलिस कार्यालय का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश