-
☰
मध्य प्रदेश: बंगाल में सत्ता परिवर्तन के संकेत, भाजपा को बढ़त का दावा
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: ज्योतिष सम्राट प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के शिष्य रत्न मुनिराज श्री जीतचन्द्र विजय जी म सा ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि भाजपा पांच राज्यो के चुनावों में असम, पांडिचेरी व पश्चिम बंगाल में विधान सभा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
विस्तार
मध्य प्रदेश: ज्योतिष सम्राट प पु गच्छाधिपति आचार्य देवेश श्रीमद्विजय ऋषभचंद्र सूरीश्वर जी म सा के शिष्य रत्न मुनिराज श्री जीतचन्द्र विजय जी म सा ने भविष्यवाणी करते हुए बताया कि भाजपा पांच राज्यो के चुनावों में असम, पांडिचेरी व पश्चिम बंगाल में विधान सभा बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। बंगाल में गुंडाराज का आतंक खत्म होने जा रहा है। बंगाल में 294 सीटों के लिए चुनाव चल रहे है। मतदान हो चुका है आगामी 4 मई को बंगाल चुनाव की मतगणना होने जा रही है। वर्तमान ग्रह गोचर को ध्यान में रखकर बात की जाय तो शनि जो राजयोग देता है। वह गुरु की मीन राशि मे है साथ ही राहु शनि की कुंभ राशि मे विचरण कर रहे है। सूर्य अपनी उच्च मेष राशि मे भ्रमण कर रहा है इस बार भयंकर गर्मी पड़ने के आसार नजर आ रहे है। इस बार बंगाल चुनावो में छूट पुट घटनाओं को छोड़कर मारकाट हिंसा आदि का प्रभाव नही के बराबर रहेगा। पिछले 15 वर्षों से शासन करने वाली पार्टी सत्ता से दूर होते हुए नजर आ रही है। इन सब मे सरकार के प्रति नकारात्मकता उभर कर सामने आएगी । रिकार्ड मतदान होकर मुस्लिम वोटों का काफी योगदान रहेगा। हो सकता है कि ओबेसी भी बंगाल में अपने लिये कुछ सीटें जीत कर ले आएंगे। कांग्रेस का प्रदर्शन बहुत घटिया रहेगा । मुख्यमंत्री भवानीपुर से ममता बैनर्जी खुद भी चुनाव हार सकती है। बहुत मेहनत के बाद उनकी पार्टी 90 के पार कर पाए। इस बार नरेंद्र मोदी,अमितशाह ओर योगी आदित्यनाथ तीनो जिस तरह से मैदान में उतरे है। लग रहा है कि एनडीए 170 से 175 सीटे जीत जाए तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी। इस बार ग्रहों की चाल से स्पष्ट नजर आ रहा है कि बंगाल में सत्ता परिवर्तन सम्भव है।
छत्तीसगढ़: कोर्ट परिसर में मौत बनकर गिरा विशाल पेड़, कई लोग हुए घायल, वाहनों का मलबा बना ढेर
उत्तर प्रदेश: ईशांक ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड, राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
छत्तीसगढ़: महिला जनसुनवाई से पहले दुबे का पत्र आया सामने, लंबित शिकायतें रखने की मांग
उत्तर प्रदेश: मंडल में हुई विकास कार्यों की समीक्षा, देरी पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
मध्य प्रदेश: सोडल बाबा जन्मोत्सव, दो दिवसीय भव्य आयोजन हुआ 29 से शुरू
उत्तर प्रदेश: गौकशी के आरोपी की हुई गिरफ्तारी, पुलिस चेकिंग में दबोचा गया आरोपी