Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये हुए बरामद

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 11/08/2026 10:49:04 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 11/08/2026 10:49:04 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी मण्डी जुलाना पुलिस ने घर से चोरी करने वाले आरोपी को सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

विस्तार

गुजरात: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह भा.पु.से के कुशल दिशा-निर्देशन में जिला जींद में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलांए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी मण्डी जुलाना पुलिस ने घर से चोरी करने वाले आरोपी को सोने-चांदी के आभूषण व 10 हजार रुपये सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना जुलाना के प्रभारी उप.नि. कमल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि  पुलिस चौकी मण्डी जुलाना में शिकायत कर्ता कृष्ण वासी जुलाना ने अपनी शिकायत में बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने 25 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर लिए । जिसकी शिकायत के आधार पर थाना जुलाना में धारा 305, 331(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच पुलिस चौकी मण्डी जुलाना को सौंपी गई।

 

तकनीकी जांच व साक्ष्यों के आधार पर चौकी मण्डी जुलाना पुलिस ने आरोपी करण वासी जुलाना को नियमानुसार गिरफ्तार करके आरोपी कि निशानदेही पर सोने-चांदी के आभूषण, व 10,000 रुपये नकद बरामद किए गए । आऱोपी को माननीय अदालत में पेश करके आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है  कि किसी भी अवैध गतिविधि कि सुचना तुरंत पुलिस को दे ताकी समय रहते उचित कार्यवाही कि जा सके। 


Featured News