Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: सीतापुर में धान के खेत में काम कर रहे दो लोगों को सांप ने डसा, गांव में मची अफरा-तफरी

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Shrawan , Date: 11/08/2026 11:08:21 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Shrawan ,
  • Date:
  • 11/08/2026 11:08:21 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: विकासखंड पहला के ग्राम पंचायत कोरार में सोमवार शाम धान के खेत में काम कर रहे दो लोगों को सांप ने डस लिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दोनों को उपचार के लिए महमूदाबाद ले जाया गया।जानकारी के अनुसार, गांव निवासी जयनारायण पुत्र लालजी और पलटू पुत्र बिहारी सोमवार शाम करीब 5 बजे धान के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में मौजूद सांप ने दोनों को डस लिया। अचानक हुई इस घटना से दोनों की हालत बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों की मदद से दोनों को तत्काल महमूदाबाद ले जाया गया। ग्राम प्रधान जितेंद्र कुमार और उनके साथियों ने दोनों को डॉ. अनिरुद्ध कुमार वर्मा के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों का इलाज जारी है और चिकित्सकों द्वारा उनकी निगरानी की जा रही है। घटना की खबर फैलते ही गांव में चिंता और दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के मौसम में खेतों में सांप निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, ऐसे में खेतों में काम करने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ग्रामीणों ने किसानों और खेतों में काम करने वाले अन्य लोगों से अपील की है कि खेतों में प्रवेश करते समय सतर्क रहें और किसी भी तरह की आपात स्थिति में बिना देरी किए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचें।


Featured News