Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा घंटाघर, शिवभक्तों पर हुई पुष्पवर्षा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 11/08/2026 10:46:07 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 11/08/2026 10:46:07 am
Share:

विस्तार

उत्तर प्रदेश: श्रावण मास के अवसर पर सहारनपुर के घंटाघर चौक पर नगर निगम की ओर से कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों पर जनप्रतिनिधियों, नगर निगम अधिकारियों, व्यापारियों और कांवड़ शिविर संचालकों ने पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। घंटाघर चौक पर गुलाब और गेंदे की पंखुड़ियों की बारिश के बीच पूरा इलाका ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा समेत कई पार्षदों ने शिवभक्तों के स्वागत के दौरान नृत्य भी किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर विधायक राजीव गुंबर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह राणा, एमएलसी वंदना वर्मा, पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा और पूर्व मंत्री संजय गर्ग समेत कई जनप्रतिनिधियों ने कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा की। इस दौरान शिवभक्तों का वंदन और अभिनंदन करते हुए उनके लिए मंगलकामना की गई।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा भारतीय सांस्कृतिक चेतना और परंपरा का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि नगर निगम कांवड़ यात्रा को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। वहीं विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन परंपरा और संस्कृति को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम के दौरान कांवड़ यात्रा को प्लास्टिक और पॉलीथिन मुक्त रखने पर भी जोर दिया गया। कांवड़ संघ की ओर से शिविर संचालकों के लिए दो हजार बर्तनों का नया भंडार उपलब्ध कराया गया, जिसे अतिथियों ने शिविर संचालकों को सौंपा। मेरिडेल एकेडमी, पंजाबी बाग के बच्चों द्वारा भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश के स्वरूप में दी गई प्रस्तुति भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही। कार्यक्रम में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद, भाजपा पदाधिकारी, विहिप कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वीरेंद्र आजम ने किया।


Featured News