Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सोनभद्र में शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, छात्राओं ने गाया वंदे मातरम् गान 

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Jugesh Kumar , Date: 11/08/2026 10:58:48 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Jugesh Kumar ,
  • Date:
  • 11/08/2026 10:58:48 am
Share:

विस्तार

हरियाणा:‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत पीएम श्री राजकीय बालिका इंटरमीडिएट कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज में राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गायन किया। इस दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।कार्यक्रम में जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल घरों पर तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने छात्राओं से अपने घरों पर तिरंगा फहराने और अभिभावकों व आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राएं देशभक्ति की भावना को अपने परिवार और समाज तक पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक घरों पर तिरंगा शान से लहराए और पूरा सोनभद्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग जाए। जिलाधिकारी ने तिरंगा फहराते समय ध्वज की गरिमा और निर्धारित ध्वज संहिता का पालन करने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि तिरंगे का सम्मान सर्वोपरि है और उपयोग के बाद उसे इधर-उधर न फेंककर सम्मानपूर्वक सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा किए गए सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ गायन से पूरा विद्यालय परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर हो गया।मांगों पर बनी सहमति


Featured News