-
☰
उत्तर प्रदेश: वन विभाग से जुड़े मामलों को लेकर डीएम की हुई बैठक, जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में वन विभाग से संबंधित लंबित मामलों के निस्तारण को लेकर बैठक हुई। बैठक में वन विभाग, विद्युत विभाग, जल जीवन मिशन और बीएसएनएल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने वन विभाग से जुड़ी आपत्तियों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ मामलों का प्राथमिकता के आधार पर जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वन विभाग से संबंधित मामलों के कारण विकास और जनकल्याणकारी योजनाएं अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। बैठक में बताया गया कि वन विभाग की समस्याओं के चलते जोराकाहू, कोटा और म्योरपुर ब्लॉक के बिच्छी गांव में तीन बीएसएनएल टावरों की स्थापना प्रभावित है। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए, ताकि टावरों की स्थापना का काम शुरू हो सके। इसके अलावा प्राथमिक विद्यालयों के विद्युतीकरण में आ रही वन विभाग संबंधी बाधाओं और जल जीवन मिशन के तहत 11 केवी विद्युत लाइन बिछाने में आ रही समस्याओं की भी समीक्षा की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने को कहा। बैठक में वन अधिकार के पट्टों और विभिन्न विभागों के प्रस्तावों की भी समीक्षा हुई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित मामलों की विभागवार सूची तैयार कर समयसीमा के भीतर कार्रवाई करने और रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
गुजरात: पिपरिया से कच्छ तक साइकिल से धार्मिक यात्रा, महेश्वरी समाज की धर्म-संस्कृति का दिया संदेश
गुजरात: वडोदरा के साधली गांव में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा गांव
गुजरात: भाभर तालुका में राष्ट्रीय कृमिनाशक दिवस का हुआ आयोजन, बच्चों और किशोरों को दी गई दवा
गुजरात: बिजली पोल और ट्रांसफार्मर फाउंडेशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल, जांच की हुई मांग
उत्तर प्रदेश: शिवरात्रि पर सहारनपुर में महिला पुलिसकर्मियों ने संभाली सुरक्षा की कमान