Contact for Advertisement 9919916171


गुजरात: अवैध देसी कट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने गुप्त सूचना पर की कार्रवाई
 

- Photo by : social media

गुजरात  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/07/2026 11:15:37 am Share:
  • गुजरात
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/07/2026 11:15:37 am
Share:

संक्षेप

गुजरात: कैथल अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक आरोपी को 315 बोर अवैध देसी कट्टे सहित काबू कर लिया गया।

विस्तार

गुजरात: कैथल अवैध असला अमुनेशन रखने वाले अपराधियों की धरपकड़ के लिए एसपी मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देशानुसार चलाई जा रही मुहिम तहत स्पेशल डिटेक्टिव युनिट द्वारा एक आरोपी को 315 बोर अवैध देसी कट्टे सहित काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव युनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई जसबीर सिंह की टीम सायंकालीन गश्त दौरान गांव तितरम मोड़ पर मौजूद थी। सहयोगी सुत्रो से पुलिस टीम को गुप्त जानकारी मिली कि गांव सेरधा निवासी संदीप कुमार चण्डीगढ़ बाईपास हाईवे से गांव तितरम में बिजली बोर्ड के पास किसी के इंतजार में खड़ा हैं जिसके पास अवैध असला हैं। सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस टीम द्वारा मुस्तैदी का परिचय देकर गांव तितरम में बिजली बोर्ड के पास दबिश दी गई।

 

संदिग्ध लड़के ने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया जिसको पुलिस टीम द्वारा काबू कर लिया गया। आरोपी की पहचान गांव सेरधा निवासी संदीप कुमार के रूप में हुई। जांच दौरान आरोपी के कब्जे से 315 बोर देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना तितरम में मामला दर्ज करके मौके पर एचसी अनिल कुमार द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।