-
☰
उत्तर प्रदेश: साइबर ठगी का पैसा अपने खाते में मंगवाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार, मोबाइल और नकदी हुई बरामद
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: आजमगढ़ जनपद में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने साइबर ठगी से जुड़े एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी अपने बैंक खाते का उपयोग साइबर ठगी की रकम मंगवाने और निकालने के लिए करता था तथा इसके बदले कमीशन प्राप्त करता था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹2,060 नकद बरामद किए हैं। मामले में तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) चिराग जैन, अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) पंकज श्रीवास्तव के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम आस्था जायसवाल के मार्गदर्शन में साइबर क्राइम थाना टीम द्वारा की गई। पुलिस के अनुसार, प्रतिबिंब पोर्टल से प्राप्त संदिग्ध एटीएम निकासी और एनसीआरपी शिकायत की जांच के दौरान एक बैंक खाते की संदिग्ध गतिविधियां सामने आईं। जांच के आधार पर खाते के धारक अमित मौर्या, निवासी समडीह आलापुर, थाना राजेसुल्तानपुर, जनपद अंबेडकर नगर को 5 जुलाई 2026 को पूछताछ के लिए साइबर थाना बुलाया गया। पूछताछ के दौरान अमित मौर्या ने स्वीकार किया कि उसने अपने बैंक खाते की एटीएम कार्ड, पासबुक और अन्य बैंकिंग जानकारी अपने साथी सौरभ पांडेय को उपलब्ध कराई थी। इसके बाद उसके साथी साइबर ठगी से प्राप्त रकम को उसी खाते में ट्रांसफर कर एटीएम के माध्यम से निकालते थे। इस पूरी प्रक्रिया के बदले अमित मौर्या को कमीशन दिया जाता था। पुलिस ने बैंक खातों के लेनदेन, तकनीकी साक्ष्यों और अन्य दस्तावेजों का विश्लेषण किया, जिसमें अमित मौर्या की साइबर अपराध में संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खाते पर विभिन्न राज्यों से दो एनसीआरपी शिकायतें दर्ज मिलीं, जिनमें एक आंध्र प्रदेश और दूसरी महाराष्ट्र से संबंधित है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं तथा आईटी एक्ट की धारा 66C और 66D के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में सौरभ पांडेय, आदिश दुबे और अभय नामक तीन अन्य आरोपी वांछित हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि यह गिरोह अब तक कितने लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना चुका है और इसके नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं। साइबर थाना पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल