Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: एंटी नारकोटिक सेल की बड़ी कार्रवाई, 1.510 किलो गांजा के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 07/07/2026 11:31:25 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 07/07/2026 11:31:25 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: कैथल जिले में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 510 ग्राम गांजा (फूल-पत्ती) सहित गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह सूदन के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, एंटी नारकोटिक सेल प्रभारी एसआई प्रदीप कुमार के नेतृत्व में एसआई जय भगवान की टीम रात्रि गश्त के दौरान जाट धर्मशाला क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गांव खेड़ी गुलाम अली निवासी तथा वर्तमान में खनौरी बाईपास पर रहने वाला विक्रम लंबे समय से गांजा बेचने का अवैध कारोबार कर रहा है और उस समय गोपाल गौशाला के पास किसी ग्राहक को गांजा बेचने के लिए खड़ा है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति को घेरकर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान विक्रम के रूप में हुई। नियमानुसार एईटीओ कैथल रोहित कुमार की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से एक पॉलीथिन में रखा 1 किलो 510 ग्राम गांजा (फूल-पत्ती) बरामद हुआ। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना शहर कैथल में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच एएसआई रोहताश सिंह को सौंपी गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करता था। साथ ही उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि यदि उन्हें नशा तस्करी से जुड़ी कोई सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशामुक्त बनाने के अभियान को और प्रभावी बनाया जा सके।