-
☰
हरियाणा: मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट पर पंचकूला ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, दो वाहन हुए इंपाउंड
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: पंचकूला में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखों जैसी तेज आवाज निकालने और सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। विशेष अभियान के तहत दो बुलेट मोटरसाइकिलों के चालान काटने के साथ दोनों वाहनों को इंपाउंड कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, ओल्ड पंचकूला और माजरी चौक पर विशेष नाकाबंदी के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की जांच की। इस दौरान मॉडिफाइड साइलेंसर का इस्तेमाल कर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले दो बुलेट चालकों को पकड़ा गया। पुलिस ने एक वाहन का ₹32,500 तथा दूसरे का ₹11,000 का चालान किया और दोनों मोटरसाइकिलों को इंपाउंड कर दिया। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि मॉडिफाइड साइलेंसर, स्टंटबाजी, तेज रफ्तार और सड़क पर हुड़दंग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी लगातार सख्त अभियान चलाया जाएगा। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे अपने बच्चों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करें और यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें। साथ ही सभी वाहन चालकों से सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल