-
☰
हरियाणा: ऑपरेशन मुस्कान के तहत अहमदाबाद से सकुशल बरामद हुई लापता किशोरी, परिवार में ख़ुशी का माहौल
- Photo by : social media
विस्तार
हरियाणा: फतेहाबाद जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना शहर रतिया पुलिस ने साइबर सेल की तकनीकी सहायता से एक लापता किशोरी को गुजरात के अहमदाबाद से सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिला दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से परिवार ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। थाना शहर रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि रतिया निवासी खुशी पुत्री रिंकू के लापता होने पर थाना शहर रतिया में अभियोग संख्या 149 दिनांक 26 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127(6) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने किशोरी की तलाश के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया। जांच के दौरान साइबर सेल फतेहाबाद की तकनीकी सहायता से किशोरी की लोकेशन गुजरात के अहमदाबाद में ट्रेस की गई। इसके बाद पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए किशोरी को सुरक्षित बरामद कर लिया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बेटी के सुरक्षित घर लौटने पर परिजनों ने फतेहाबाद पुलिस और साइबर सेल की टीम का आभार जताते हुए कहा कि पुलिस की तत्परता और तकनीकी जांच के कारण उनकी बेटी सकुशल वापस मिल सकी। फतेहाबाद पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन मुस्कान के तहत जिले में लापता बच्चों और किशोर-किशोरियों की तलाश के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। आधुनिक तकनीक और विभिन्न राज्यों की पुलिस के समन्वय से लापता बच्चों को सुरक्षित बरामद कर उनके परिवारों से मिलाने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि किसी भी बच्चे या किशोर के लापता होने की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
झारखण्ड: सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन पर उठे सवाल, पारदर्शिता की जांच की हुई मांग
झारखण्ड: दिव्यांग परिवार को बैकयार्ड पोल्ट्री से मिली आत्मनिर्भरता की राह
हरियाणा: बरसात से पहले विशेष सफाई अभियान हुआ तेज, कई वार्डों से हटाया गया कई टन कचरा
राजस्थान: 3 साल की मासूम बच्ची का 5 दिन तक 32 दरिंदों ने रेप, 12 से 14 आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा: यातायात नियमों के पालन को लेकर पुलिस का जागरूकता अभियान तेज, सुरक्षित ड्राइविंग की करी अपील
गुजरात: गाय को चारा देने गए पशुपालक पर शेर का हमला ग्रामीणों ने बचाई जान वीडियो हुआ वायरल