Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: सफाई सैनिकों की समस्याओं को लेकर 22 जुलाई को होगा प्रदर्शन

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Anil , Date: 10/07/2026 12:36:35 pm Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Anil ,
  • Date:
  • 10/07/2026 12:36:35 pm
Share:

विस्तार

हरियाणा: राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार (RVP) 2019 के राष्ट्रीय प्रमुख संगम कुमार वाल्मीकि ने नगर पालिका परिषद तिलहर के अधिशासी अधिकारी से सफाई सैनिकों की समीक्षा बैठक के दौरान मुलाकात की। इस दौरान सफाई कर्मियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और उनके समाधान को लेकर विचार-विमर्श किया गया। बैठक के दौरान संगम कुमार वाल्मीकि ने 22 जुलाई को सुबह 10 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रस्तावित कार्यक्रम में अधिक से अधिक सफाई सैनिकों से शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम सफाई कर्मियों की समस्याओं को प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाने और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय वाल्मीकि परिवार के जिलाध्यक्ष सचिन कुमार वाल्मीकि, महानगर अध्यक्ष शिवम सांगवाती तथा तिलहर विधानसभा अध्यक्ष राहुल कुमार वाल्मीकि भी मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान किया और सफाई सैनिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील करते हुए कहा कि सफाई कर्मियों की समस्याओं का समाधान तभी संभव है, जब सभी कर्मचारी संगठित होकर अपने अधिकारों के लिए आगे आएं। उन्होंने सभी सफाई सैनिकों से 22 जुलाई को आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होकर अपनी मांगों को मजबूती से रखने का आग्रह किया।

Related News

हरियाणा: अतिक्रमण पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, 7 रेहड़ियां जब्त कर प्रमुख मार्ग कराए गए खाली

गुजरात: मेगा कॉम्बिंग नाइट अभियान में पुलिस का बड़ा एक्शन, 144 हिस्ट्रीशीटरों की हुई जांच

गुजरात: बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत छात्राओं ने किया पुलिस चौकी का भ्रमण

मध्य प्रदेश: उप संचालक जनसंपर्क जी.एस. मर्सकोले ने पुनः संभाला पदभार, अधिकारियों व पत्रकारों ने किया स्वागत

मध्य प्रदेश: राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत किल्लौद में छह दिवसीय 'साथिया' प्रशिक्षण का हुआ समापन

उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा-2026 से पहले एसएसपी ने पूरे कांवड़ मार्ग का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा


Featured News