-
☰
गुजरात: दो साल से फरार भगोड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पी.ओ. स्टाफ की कार्रवाई में मिली बड़ी सफलता
- Photo by : social media
विस्तार
गुजरात: दो साल से फरार भगोड़ा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पी.ओ. स्टाफ की कार्रवाई में मिली बड़ी सफलतागुजरात: पलवल जिले में भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पी.ओ. स्टाफ की टीम ने दो वर्षों से फरार चल रहे एक भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, जिले में लंबे समय से फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ के प्रभारी निरीक्षक राजपाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई अश्विनी, मुख्य सिपाही संदीप, महावीर और रजत को शामिल किया गया था। गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए शांति कॉलोनी निवासी अमीर आलम पुत्र मीठा ढोल वाला को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी एक आपराधिक मामले में न्यायालय में पेश नहीं हुआ था, जिसके बाद माननीय अदालत ने उसे दो वर्ष पूर्व भगोड़ा घोषित कर दिया था। तब से वह लगातार पुलिस से बचकर फरार चल रहा था। पुलिस ने बताया कि लगातार निगरानी और सटीक सूचना के आधार पर आरोपी के ठिकाने का पता लगाया गया। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पी.ओ. स्टाफ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि जिले में अपराधियों, भगोड़े आरोपियों और बेल जंपर्स के खिलाफ अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है तथा किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु
बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा
दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन
उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन