-
☰
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा पर गंगा धाम में भव्य ज्ञानोत्सव, गुरु वंदना में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
- Photo by : social media
संक्षेप
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज गंगा धाम स्थित श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर, वासड़ा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया।
विस्तार
राजस्थान: गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज गंगा धाम स्थित श्री सारणेश्वर महादेव मंदिर, वासड़ा में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य ज्ञानोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूज्य सतगुरुदेव श्री 1008 श्री विजय योगीजी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु वंदना की तथा आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे गुरु पूजन एवं मंगलाचरण के साथ हुई। इसके पश्चात सत्संग, भजन-कीर्तन और आध्यात्मिक प्रवचनों का आयोजन हुआ। पूज्य गुरुदेव ने अपने प्रवचन में गुरु के महत्व, सदाचार, सेवा, संस्कार और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा उपस्थित श्रद्धालुओं को धर्म और मानवता के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
ज्ञानोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। विभिन्न क्षेत्रों से आए भक्तों ने गुरु चरणों में श्रद्धा अर्पित की और आध्यात्मिक वातावरण का लाभ उठाया। कार्यक्रम के समापन पर सभी श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसादी (भोजन) की व्यवस्था की गई। गंगा धाम वासड़ा सेवा समिति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी श्रद्धालुओं, सेवाभावियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए समाज में आध्यात्मिक चेतना और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।