Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: खेत से वाटर पंप और बिजली की तारें चोरी करने वाले दो आरोपी हुए गिरफ्तार, ₹20 हजार हुए बरामद

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/07/2026 10:48:31 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/07/2026 10:48:31 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: हिसार पुलिस ने संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए खेत से वाटर पंप और बिजली की तारें चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना अर्बन एस्टेट पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए चोरी का सामान बेचकर प्राप्त किए गए ₹20,000 भी आरोपियों की निशानदेही पर बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-13 निवासी सुभाष सैनी ने थाना अर्बन एस्टेट में शिकायत दर्ज कराई थी कि गांव सातरोड स्थित उनके खेत में बने ट्यूबवेल के कमरे से अज्ञात चोर TEXMO कंपनी का मोना ब्लॉक (वाटर पंप) और बिजली की तारें चोरी कर ले गए हैं। शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की जांच के दौरान थाना अर्बन एस्टेट की महिला मुख्य सिपाही सुनीता ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नरेंद्र सैनी निवासी इंद्रा कॉलोनी, सातरोड खास और विनोद निवासी छोटी सातरोड को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए मोना ब्लॉक को बेचकर प्राप्त ₹20,000 की नकद राशि बरामद कर ली। पुलिस अब मामले में अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक हिसार ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि जिले में चोरी और अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में शामिल असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस पूरी सतर्कता और सख्ती के साथ कार्य कर रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर नियमानुसार आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का सामान और फर्जी नंबर बाइक हुई बरामद

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर हुए गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस हुए बरामद

बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा

दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन


Featured News