Contact for Advertisement 9919916171


हरियाणा: स्वच्छ भारत मिशन की जिला स्तरीय बैठक हुई आयोजित, महाग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन मजबूत करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

हरियाणा  Published by: Rajput Ranjeet , Date: 30/07/2026 10:34:18 am Share:
  • हरियाणा
  • Published by: Rajput Ranjeet ,
  • Date:
  • 30/07/2026 10:34:18 am
Share:

विस्तार

हरियाणा: स्वच्छ भारत मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से हिसार जिले में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्राम सचिवों के साथ मिशन की प्रगति की समीक्षा की गई तथा उन्हें कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने ग्राम सचिवों को निर्देश दिए कि वे ग्राम पंचायतों से संबंधित सभी आंकड़ों और विभिन्न विभागों से प्राप्त सूचनाओं का सावधानीपूर्वक सत्यापन करने के बाद ही पीएआई पोर्टल पर अपलोड करें। उन्होंने कहा कि योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए सटीक और प्रमाणिक डेटा अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने जिले की 42 महाग्राम पंचायतों में ठोस कचरा प्रबंधन व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गीले, सूखे, घरेलू खतरनाक तथा अन्य प्रकार के कचरे का अलग-अलग संग्रहण सुनिश्चित किया जाए और उसके वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहा कि बेहतर कचरा प्रबंधन से गांवों में स्वच्छता बढ़ेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन को केवल एक सरकारी योजना न मानकर जनभागीदारी का अभियान बनाने पर भी बल दिया गया। ग्राम सचिवों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता गतिविधियों की निगरानी करें तथा ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अभियान से सक्रिय रूप से जोड़ें।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) अमोल ने भी स्वच्छ भारत मिशन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी और ग्राम सचिवों को मिशन के निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रेरित किया। अंत में सीईओ डॉ. सुभाष चंद्र ने सभी ग्राम सचिवों से निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्यों एवं रिपोर्टिंग को पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन का लक्ष्य जिले के प्रत्येक गांव को स्वच्छ, सुंदर और पर्यावरण के अनुकूल बनाना है, जिसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों और ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने दो शातिर चोरों को दबोचा, चोरी का सामान और फर्जी नंबर बाइक हुई बरामद

उत्तर प्रदेश: गुरु पूर्णिमा पर श्रद्धा का उमड़ा सैलाब, हवन-पूजन और भंडारे में जुटे सैकड़ों श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश: हत्या के मामले में वांछित दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर हुए गिरफ्तार, तमंचे और कारतूस हुए बरामद

बिहार: 15 साल पुराने मुआवजा मामले पर डीएम हुए सख्त, किसानों को जल्द भुगतान का दिया भरोसा

दिल्ली: जंतर-मंतर पर वॉइस ऑफ मीडिया का अनशन खत्म, पत्रकारों की मांगों पर सरकार ने दिया आश्वासन

उत्तर प्रदेश: दादरी परिवर्तन यात्रा ने पूरे किए 165 गांव, जगह-जगह मिला जनसमर्थन


Featured News