-
☰
गुजरात: भारी बारिश का अलर्ट जारी , प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: मौसम विभाग द्वारा 31 जुलाई से 2 अगस्त तक जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद वाव-थराद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है।
विस्तार
गुजरात: मौसम विभाग द्वारा 31 जुलाई से 2 अगस्त तक जिले में भारी से अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना जताए जाने के बाद वाव-थराद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। संभावित आपदा की स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए जिला कलेक्टर मयूर मेहता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर तैयारियों का जायजा लिया और सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। बैठक में आपदा प्रबंधन, राहत एवं बचाव कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला कंट्रोल रूम 24 घंटे सक्रिय रहेगा ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही, राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम को आवश्यक स्थानों पर तैनात कर दिया गया है। संभावित बाढ़ या जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए रेस्क्यू बोट, राहत सामग्री तथा अन्य जरूरी संसाधनों को भी तैयार रखा गया है। प्रशासन ने नदियों, नालों, बांधों, पुलों और जलभराव वाले निचले इलाकों की लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सड़क, बिजली, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल आपूर्ति जैसी आवश्यक सुविधाओं को बिना किसी बाधा के संचालित रखने के लिए संबंधित विभागों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि अत्यधिक आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें तथा पानी से भरे रास्तों, पुलों और तेज बहाव वाले क्षेत्रों को पार करने का प्रयास न करें। पशुपालकों को बारिश के दौरान अपने पशुओं को खुले स्थानों पर न बांधने की सलाह दी गई है। वहीं, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों से आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित स्थानों पर जाने का आग्रह किया गया है। प्रशासन ने अफवाहों से दूर रहने और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करने की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम से तत्काल संपर्क करें।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद