-
☰
गुजरात: ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, अवैध देशी बंदूक के साथ आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: हांसी अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 हांसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है।
विस्तार
गुजरात: हांसी अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत CIA-1 हांसी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, CIA-1 हांसी की टीम थाना नारनौंद क्षेत्र में गश्त कर रही थी और अपराधियों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार को नारनौंद-पेटवाड़ रोड स्थित नहर पुल के पास एक संदिग्ध युवक के मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही आरोपी ने मौके से भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध देशी बंदूक बरामद हुई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हनुमंत उर्फ हनु पुत्र बीरबल, निवासी गांव पेटवाड़ के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी हथियार से संबंधित कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले में थाना नारनौंद में आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस अब रिमांड के दौरान आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत को लेकर पूछताछ करेगी। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि हथियार उसे किसने उपलब्ध कराया और क्या इसके पीछे कोई हथियार तस्करी का नेटवर्क सक्रिय है। पुलिस आरोपी के संभावित आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। CIA-1 हांसी की इस कार्रवाई को अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस अभियान की महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।