-
☰
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर में जघन्य अपराधों के विरोध में होगा कैंडल मार्च
- Photo by : SOCIAL MEDIA
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गगहा थाना क्षेत्र में शनिवार शाम 4 बजे जघन्य अपराधों के विरोध में कैंडल मार्च निकाला जाएगा। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति की मझगांवा इकाई की ओर से आयोजित यह मार्च मझगांवा स्थित राधिका महाविद्यालय से शुरू होकर गगहा थाना तक जाएगा। कैंडल मार्च का नेतृत्व भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के पूर्वांचल प्रभारी पंडित दिलीप किसान करेंगे। यह मार्च गोरखपुर सदर अस्पताल से जुड़े एक नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या तथा खजनी में स्वर्ण व्यवसायी के पुत्र के अपहरण और हत्या की घटनाओं के विरोध में आयोजित किया जा रहा है। आयोजकों ने इन मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मार्च के दौरान मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की जाएगी। पंडित दिलीप किसान ने क्षेत्र के लोगों से शांतिपूर्ण कैंडल मार्च में शामिल होने की अपील की है। आयोजकों का कहना है कि मार्च का उद्देश्य पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को मजबूती से उठाना है।