Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कांवड़ यात्रा मार्ग का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा-व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 08/08/2026 10:17:55 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 08/08/2026 10:17:55 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बरेली शुक्रवार दिनांक 07.08.2026 को मण्डलायुक्त बरेली श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय साहनी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बरेली शुक्रवार दिनांक 07.08.2026 को मण्डलायुक्त बरेली श्री शंभु कुमार एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र, बरेली श्री अजय साहनी द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक नगर, बदायूँ व क्षेत्राधिकारी नगर, बदायूँ के साथ कांवड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रद्धालु कांवड़ियों को फल एवं प्रसाद वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अधिकारियों द्वारा संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कांवड़ यात्रा को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु सुरक्षा, यातायात, पेयजल, प्रकाश, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सतत बनाए रखें, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। गंगा स्नान हेतु आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों की पार्किंग के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। मण्डलायुक्त एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। गंगा घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए तथा महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधा के दृष्टिगत पर्याप्त संख्या में महिला पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाए। स्नान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, दुर्घटना अथवा असुविधा उत्पन्न न होने पाए तथा प्रत्येक संवेदनशील स्थल पर सतत निगरानी रखी जाए। अधिकारियों द्वारा भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन सहायता, पार्किंग प्रबंधन, रूट डायवर्जन एवं यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा करते हुए निर्देश दिए गए कि श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों का आवागमन सुरक्षित, सुगम एवं निर्बाध बना रहे।

 

सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करें। कांवड़ यात्रा के दौरान ध्वनि विस्तारक यंत्र एवं डीजे का प्रयोग शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराया जाए। किसी भी प्रकार के अतिक्रमण, अव्यवस्था अथवा नियमों के उल्लंघन की स्थिति में तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही असामाजिक एवं अराजक तत्वों की गतिविधियों पर विशेष दृष्टि रखते हुए किसी भी प्रकार की शांति व्यवस्था भंग करने अथवा अफवाह फैलाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध तत्काल कठोर विधिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां समय से पूर्ण करते हुए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, जिससे कांवड़ यात्रा सकुशल, शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराई जा सके। इस दौरान पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर बदायूँ श्री अभिषेक कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर,बदायूँ श्री राहुल पाण्डेय सहित प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


Featured News