-
☰
उत्तर प्रदेश: ‘हर घर तिरंगा अभियान-2026’ की तैयारियां पूरी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे देशभक्ति कार्यक्रम
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में 'हर घर तिरंगा अभियान-2026' की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। अभियान के तहत 9 से 17 अगस्त तक जिलेभर में तिरंगा रैली, वंदे मातरम् का सामूहिक गायन, तिरंगा कॉन्सर्ट, तिरंगा प्रदर्शनी, तिरंगा मेला और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सीडीओ सहारनपुर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को व्यापक जन भागीदारी के साथ जन आंदोलन का स्वरूप दिया जाए। इस वर्ष अभियान को 'वंदे मातरम्' की 150 वीं जयंती से भी जोड़ा गया है। विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, महिला संगठनों और आम नागरिकों की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अभियान के तहत स्कूलों में तिरंगा थीम पर सजावट, सैनिकों व पुलिसकर्मियों को आभार पत्र, 'तिरंगा सेल्फी' अभियान, स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित प्रतियोगिताएं, तिरंगा मेला, स्थानीय उत्पादों और ओडीओपी की प्रदर्शनी आयोजित होगी। 13 से 15 अगस्त तक घरों, सरकारी एवं गैर-सरकारी कार्यालयों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने के लिए व्यापक जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर छात्र-छात्राओं की तिरंगा रैली, शहीदों के परिजनों एवं पूर्व सैनिकों का सम्मान, वंदे मातरम् गायन, खेलकूद एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताएं तथा आंगनबाड़ी, वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रमों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शहीद स्मारकों पर पुलिस, पीएसी और होमगार्ड बैंड द्वारा देशभक्ति की धुनें भी प्रस्तुत की जाएंगी।
उत्तर प्रदेश: मुजफ्फरनगर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, झांकियों ने मोहा मन
उत्तर प्रदेश: गंगा-यमुना उफान पर, प्रयागराज में बिगड़े हालात, लेटे हनुमान मंदिर पूरी तरह हुआ जलमग्न
हरियाणा: हिसार पुलिस का नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान जारी, 15 नशा पीड़ितों को उपचार से जोड़ा
हरियाणा: हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में सफाई अभियान, पुलिस की पहल पर हटाए गए कूड़े के ढेर
गुजरात: करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर गिरफ्तार, दो चोरीशुदा मोटरसाइकिल हुई बरामद