-
☰
गुजरात: जींद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अवैध पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
गुजरात: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस के कुशल दिशा निर्देशन में जींद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
विस्तार
गुजरात: पुलिस अधीक्षक जींद श्री कुलदीप सिंह, आईपीएस के कुशल दिशा निर्देशन में जींद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत डिटेक्टिव स्टाफ जींद की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को तीन अवैध 32 बोर पिस्तौल तथा तीन जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए डिटेक्टिव स्टाफ इंचार्ज निरीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि डिटेक्टिव स्टाफ की टीम गश्त एवं अपराध रोकथाम के दौरान गांव शामलो कला नहर पुल के पास मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार लेकर खड़े हैं और कहीं जाने की फिराक में हैं। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर दोनों संदिग्धों को काबू कर लिया।
पूछताछ में आरोपियों की पहचान मोहित तथा मनीष वासीयान शामलो कला, के रूप में हुई। नियमानुसार २ ०[तलाशी लेने पर आरोपी मनीष के कब्जे से एक अवैध 32 बोर पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ, तथा आरोपी मोहित के कब्जे से दो अवैध 32 बोर पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। बरामद हथियारों व कारतूसों को नियमानुसार कब्जा पुलिस में लिया गया। दोनों आरोपी बरामद हथियारों के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में थाना जुलाना में आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-B), 54 एवं 59 के तहत मामला दर्ज किया जाकर माननीय अदालत में पेश कर आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है। जींद पुलिस आमजन से अपील करती है कि किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते उचित कार्रवाई अमल में लाई जा सके।
गुजरात: शिनोर पुलिस ने की छापेमारी, अवैध विदेशी शराब के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: अमरजीत यादव का सरकार पर हमला, छात्र आंदोलन और संसद की कार्यशैली पर उठाए सवाल
मध्य प्रदेश: नए कलेक्टर ने संभाली कमान, जनकल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया जोर
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने वारंटी आरोपी को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश
बिहार: बथना नदी में डूबने से किशोर की हुई मौत, शव की तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
झारखंड: एनटीपीसी कोल माइंस परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग से बदहाल हुई सड़क, ग्रामीणों में बढ़ा आक्रोश